फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: पत्नी की बीमारी से मौत, सदमे में पति ने फांसी लगाकर दी जान, दो साल पहले हुई थी शादी

Sat, 29 Oct 2022 05:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार


जौनपुर के कपूरपुर गांव में एक युवक ने पत्नी के वियोग में खुदकुशी कर जान दे दी। इस घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं। पुत्र की मौत से आहत परिजनों का रो- रोकर हाल बेहाल है। तीन दिन पूर्व पत्नी की बीमारी से मौत हुई थी। 
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के कपूरपुर गांव में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बीते दिनों बीमारी से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके चलते वह सदमे में चल रहा था। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी सूरज उर्फ दीपक माली (24) पुत्र राधेश्याम की शादी दो साल पहले हुई थी।

विज्ञापन


शुक्रवार रात वह अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब वह बाहर नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में गए। जहां की स्थिति देखकर सभी दंग रह गए। वहां सूरज ने कच्चे मकान की छत में बल्ली के सहारे कपड़े से फांसी लगा ली थी। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पत्नी का पोस्टमार्टम कराने से कर रहा था इनकार
सूरज की पत्नी पूजा (23) की बीते 26 अक्तूबर को बीमारी से मौत हो गई थी। पूजा के परिजनों के विरोध के बाद भी पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम 28 अक्तूबर को करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया था। जिसके बाद से सूरज बार-बार कह रहा था कि उसका पोस्टमार्टम नहीं होना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की मौत के सदमे को वह सह नहीं पाया और रात में फांसी लगाकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  तेजीबाजार थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली है। मृतक की पत्नी का पोस्टमार्टम भी नियमानुसार कराया गया है, जो उच्चाधिकारियों की जानकारी में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें