फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हत्या के 40 घंटे बाद पति के शव की अंत्येष्टि को तैयार हुई पत्नी

विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में मृतक के परिजन को ढांढस देते व समझाते पूर्व सांसद धनंजय सिंह
विज्ञापन
बक्शा। कौली गांव में ग्राम समाज की जमीन के विवाद में अजय सिंह की हत्या के 40 घंटे बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी ने आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। पूर्व सांसद धनंजय सिंह और पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे विपक्षियों ने भैंस बांधने के विवाद के बाद अजय सिंह की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे घर पहुंचा था। मृतक की पत्नी शशिबाला सिंह ने आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई और अवैध भूमि पर बने उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। प्रशासन के कई प्रयासों के बावजूद परिजन अंतिम संस्कार के लिए नहीं माने थे। देर रात पूर्व सांसद धनंजय सिंह तो शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई और परिवार का साथ देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पीड़ित परिवार दोपहर करीब 12 बजे अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुआ। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर योगिता सिंह एवं सीओ सदर देवेश सिंह ने कड़ी कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा नेता सतीश सिंह, श्यामराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रधान अभिषेक सिंह, धीरू सिंह,जयशंकर पाल, शिवश्याम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।
सीओ सदर देवेश सिंह ने बताया मामले की विवेचना की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, अभी मामले में नामजद आरोपियों में से चार की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसमें तीन महिला और एक पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने बेटे के खर्च वहन करने का दिलाया भरोसा
रात करीब 10.30 बजे पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मृतक अजय की पत्नी को मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने अस्पताल में इलाज रत बेटे आकृति सिंह का खर्च वहन करने एवं उसके पठन पाठन का भरोसा दिलाते हुए डीएम एसपी से बात की।
आरोपी नहीं बचेंगे, पूरी मदद की जाएंगीः कृपा शंकर सिंह
सुबह करीब 10 बजे मृतक के घर पहुंचे महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित महिला एवं मृतक के बड़े भाई रमेश सिंह को सरकारी योजनाओं एवं पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आरोपी कोई नहीं बचेगा पूरी मदद की जाएगी।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर बदसलूकी और सबूत मिटाने का गंभीर आरोप लगाया
बक्शा। कौली गांव में हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस पर पीड़ितों से बदसलूकी और सबूत मिटाने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। मारपीट में घायल शिवम सिंह और मृतक अजय सिंह के परिजन निधि सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। निधि सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। गलत ठहराते हुए पीड़ितों को ही मारपीट का दोषी बताया। निधि सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया था। मोबाइल में मारपीट से संबंधित सभी वीडियो मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने उन वीडियो को मोबाइल से डिलीट कर दिए।। ये वीडियो घटना के महत्वपूर्ण प्रमाण थे। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी की है। हालांकि, उनकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पूरे प्रकरण से गांव में तनाव का माहौल है।

बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में मृतक के परिजन को ढांढस देते व समझाते पूर्व सांसद धनंजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें