फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: जौनपुर में पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप, दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 25 Jul 2026 04:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले की बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही वार्ड नं आठ में शुक्रवार की रात पत्नी ने अपने मायके के प्रेमी के संग मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी- प्रेमिका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


क्या है मामला
भलुआही वार्ड नं आठ निवासी लालजी गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका 27 वर्षीय पुत्र चन्द्रीप रोज की भांति खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था। रात लगभग 11 बजे के बाद उसकी पत्नी बंदना अपने प्रेमी राजेश कुमार पुत्र हरीलाल निवासी गजाधरपुर थाना बदलापुर के साथ मिलकर गमछा से गला कसकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद दोनों भाग गए। 

घटना की सूचना मिलते ही एसओ फूलचंद पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर दो के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। युवक की हत्या से परिजनो में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया की प्रेम प्रसंग के चलते उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला दबाकर हत्या की है। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें