फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विधवा ने सिपाहियों पर लगाया धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। केराकत तहसील के अकबरपुर गांव में एक विधवा ने अपने मकान और जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि केराकत का सिपाही जबरदस्ती निर्माण करवा रहा है। साथ ही धमकी भी दे रहा है। विशुना देवी ने बताया कि उनके दो पुत्र अनिल कुमार और सुशील कुमार हैं। वर्ष 1983 में उनके बड़े पुत्र अनिल कुमार को चचेरे ससुर विरजू ने गोद लिया था। इसके बाद से अपने छोटे पुत्र सुशील कुमार के साथ रह रही हैं, जो उनकी देखभाल करता है। महिला ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र अनिल उनकी आबादी और मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसे लेकर उनका छोटा पुत्र सुशील कुमार पहले ही जौनपुर सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवा चुका है। 27 नवंबर की सुबह अनिल कुमार ने जबरदस्ती निर्माण शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने सर्की चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद निर्माण कार्य रूक गया। दो दिसंबर को थाना केराकत कोतवाली से पहुंचे सिपाहियों ने धमकी दी कि निर्माण किसी भी हाल में होगा। केराकत सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कि मामले की पड़ताल कराकर जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें