फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखपुर सुतौली नया हॉट स्पॉट, सील हुआ गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। मुंबई से लौटे शख्स में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ बृहस्पतिवार को शेखपुर सुतौली गांव पहुंची। गांव में सैनिटाइजेशन कराते हुए मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान की गई। कुल 17 लोगों को चिह्नित कर उनके सैंपल लिए गए। मरीज के परिवार के सात सदस्यों को आइसोलेशन वार्ड में रखने के लिए स्वास्थ्य टीम अपने साथ ले गई। कोरोना संक्रमण के खतरे से ग्रामीण सहमे हुए हैं। सभी को घरों से बाहर न निकलने कीे हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश रावत ने बताया कि मुंबई से पांच मई को गांव आए अधेड़ को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। दस मई को जांच के लिए उसका सैंपल भेजा गया। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके एक दिन पहले ही शुगर और बीपी की समस्या के कारण वह दवा लेने का हवाला देकर घर चला गया था। ऐसे में परिवार के सदस्यों के साथ गांव में संक्रमण की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने गांव को सील कराते सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया है। पीड़ित की पत्नी, पुत्र, पुत्री और उसके अन्य संबंधियों, आसपास के लोगों सहित कुल 17 लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनके सैंपल लिए गए हैं। मरीज के परिवार के सात लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखने के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। गांव को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील करा दिया गया है। घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य सर्वे के लिए दो टीमें लगाई है। यह टीम गांव के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ा पूरा ब्योरा तैयार करेंगी।
मरीज के साथ आए शख्स को लेकर सहमे लोग
मुफ्तीगंज/धर्मापुर। खुटहन क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव में मिले कोरोना मरीज के साथ आए मुफ्तीगंज क्षेत्र के युवक की खबर पर कई लोगों की जान सांसत में पड़ गई है। सूचना पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम विझवार सारंग गांव पहुंची। यह युवक जौनपुर तक उसी गाड़ी में साथ आया था। इसके बाद घर के किसी सदस्य को बुलाकर वहां से दूसरी गाड़ी में आया। ग्रामीणों के मुताबिक चिकित्सकों की हिदायत के बाद भी क्वारंटीन में रहने की बजाए यह शख्स घर के दरवाजे पर ही पेड़ के नीचे रहता था। रोज सुबह गांव व सहबुद्दीनपुर बाजार तक पैदल टहलता था। वह होम क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं करता था। बृहस्पतिवार को गांव पहुंचे सीएचसी अधीक्षक मुफ्तीगंज डॉ. श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम उसे साथ लेकर नेहरुनगर सीएचसी ले गई। उसका सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शेल्टर होम से 250 लोगों को किया गया होम क्वारंटीन
मछलीशहर। नगर के बिहारी महिला महावूिद्यालय में क्वारंटीन किए गए विभिन्न प्रदेशों से आए 250 प्रवासी मजदूरों का बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को होम क्वारंटीन के निर्देश के साथ घर भेज दिया गया। उन्हें तहसील प्रशासन की ओर से 15 दिन के लिए राशन सामग्री भी दी गई। एसडीएम अमिताभ यादव ने लोगो को निर्देश दिया कि घर पहुंचकर उन्हें अलग रहना है। स्वास्थ्य विभाग के सभी निर्देशों का पालन करना है। अगर किसी ने होम क्वारंटीन के नियमोें का पालन नहीं किया तो उस पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक होम क्वारंटीन के नियमों को तोड़ने के आरोप में तहसील क्षेत्र के 270 के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
बगीचे में टेंट लगाकर किया क्वारंटीन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सवैया गांव के मनोज कुमार यादव, आशीष कुमार यादव, महावीर यादव, रोहित आदि मुंबई से घर आने के बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन थे। लेकिन विद्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक न होने के कारण अब वे विद्यालय से निकलकर गांव के बगीचे में टेंट लगाकर क्वारंटीन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें