फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाते समय किशोरी डूबी, मौत

Mon, 22 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
तालाब में नहाते समय किशोरी डूबी, मौत
विज्ञापन
स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित तालाब में डूबने से रविवार को एक किशोरी की मौत हो गई। जरई के त्योहार के मौके पर लड़कियां तालाब में जरई डुबोने का रस्म अदा करती हैं। इसी रस्म को अदा करने प्रधानपुर गांव कि किशोरी अपने सहेलियों के साथ तालाब पर पहुंची थी। सभी लड़कियां तालाब में नहा रही थी उसी दौरान जिया गुप्ता (14) डूबने लगी।
विज्ञापन


सहेलियों ने शोर मचाया। लोग पहुंचे और उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।प्रधानपुर गांव निवासी मूलचंद्र गुप्ता की बेटी जिया गुप्ता (14) जरई डुबोने का रस्म निभाने गांव की सहेलियों के साथ तालाब पर गई थी। जरई पानी में डुबोने के बाद सभी लड़कियां तालाब में नहाने लगीं। जिया भी तालाब में नहा रही थी।

वह किसी तरह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। वह डूबने लगी तो साथ में आई लड़कियां शोर मचाते हुए घर पहुंची। परिजनों को बताया कि जिया पानी में डूब गई है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। करीब 20 मिनट के बाद पानी से उसे निकाला गया। उसे लेकर लोग स्थानीय पीएचसी पर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें