फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां दी है बोर्ड की परीक्षा उसी केंद्र पर होगा प्रैक्टिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के नए फरमान के तहत इस बार इंटर के छात्रों की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं उन्हीं केंद्रों पर कराई जाएंगी जिन केंद्रों पर छात्र बोर्ड परीक्षा दिए हैं। स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रैक्टिकल की परीक्षा में परीक्षक नहीं बनाया जाएगा। शिक्षक इस व्यवस्था को लेकर जहां खफा हैं, वहीं छात्रों में प्रैक्टिकल की परीक्षा को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन

शासन का यह भी फरमान है कि जिन बोर्ड परीक्षा केंद्रों को विज्ञान की मान्यता नहीं है उन केंद्रों पर परीक्षा देने वाले छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं नजदीक के किसी दूसरे केंद्र पर कराई जाएंगी। विद्यालय को इंटर की मान्यता नहीं होने की दशा में बोर्ड ही तय करेगा कि संबंधित केंद्र के छात्र किस केंद्र पर प्रैक्टिकल की परीक्षा देंगे। शासन का फरमान है कि प्रैक्टिकल की परीक्षाएं सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में कराईं जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 अप्रैल से कराने का निर्देश है। परीक्षा के लिए राजकीय विद्यालयों और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को ही परीक्षक बनाया जाएगा। शासन से चिट्ठी जारी होने के बाद इंटर के छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। इस तपती धूप में उन्हें 10 से 15 किलोमीटर दूर बनाए गए बोर्ड परीक्षा केंद्र पर प्रैक्टिकल की परीक्षा देने के लिए जाना पडे़गा।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 230 केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड परीक्षा में इंटर में 75649 छात्र पंजीकृत हैं। इन छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए फिर भागदौड़ करनी पड़ेगी। डीआईओएस राजकुमार पंडित का कहना है कि शासन के निर्देश से सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है। तय तिथि से प्रैक्टिकल की परीक्षाएं शुरू कराने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें