फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चारों भाई मिले तो आंखें हो गईं सजल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के ऐतिहासिक दो दिवसीय भरत मिलाप में पहले दिन सोमवार को श्री रामलीला कमेटी साहबगंज की तरफ से भरत मिलाप का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पुरानी सब्जी मंडी में मंच पर चारों भाइयों का मिलाप देख कर लोगों की आंखों सजल हो गईं। इस दौरान प्रभु़ श्री राम के जयकारे से लीला परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर अपने को धन्य किया।
विज्ञापन

राज्यसभा सासंद सीमा द्विवेदी, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, अजय शंकर दुबे, भरत मिलाप मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त पिंटू, चेयरमैन कपिल मुनि ने चारों भाइयों की आरती उतार कर आशीवार्द प्राप्त किया। रामलीला कमेटी का रथ असत्य पर सत्य की विजय के रूप में समूचे नगर में भ्रमण किया।
इस दौरान एक से बढ़ कर एक आकर्षक झांकी देर रात तक दर्शकों को मेले में बांधे रखा। चौकियों पर भगवान शिव नृत्य, हनुमान नृत्य, रावण वध,दशरथ प्रतिज्ञा, दशरथ द्धारा श्रवण कुमार की हत्या, अश्मेघ यज्ञ आदि मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ मछलीशहर अतर सिंह ,थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, सहित विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स मेले में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें