फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बच्चा चोर समझकर दौड़ाया तो चढ़ा फुटब्रिज पर, नौ घंटे बाद कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में मंगलवार को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने एक युवक को दौड़ा लिया। डर के मारे भोर में चार बजे वह हाइवे पर बने फुटब्रिज के गाडर पर चढ़ गया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी नहीं माना, नौ घंटे बाद उसने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

नेवादा गांव में एक व्यक्ति भोर में तीन बजे गांव में टहल रहा था। लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर दौड़ा लिया तो वह हाइवे पर फुटब्रिज के गाडर पर चढ़ गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर सीओ देवेश सिंह, लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके चौबे समेत फोर्स पहुंच गई। उसको प्यार से समझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को बुला कर जाल बिछाया गया। फिर भी वह नहीं उतरा। दोपहर एक बजे उसने करीब 35 से 40 फीट की ऊंचाई से कूदकर जान दे दी। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अविनाश (31) पुत्र योगेश्वर महतो के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस बाबत सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि करीब नौ घंटे तक उससे संवाद की कोशिश की गई। लेकिन वह डर के कारण उतरने का तैयार नहीं हुआ। अंतत: उसने कूदकर जान दे दी। वह भोर में गांव में भटकते हुए पहुंच गया था। वह संभवत: नशेड़ी लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें