जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा ने मंगलवार को यातायात की कमान संभाली। इस दौरान 30 मिनट तक अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई। इसमें 14 वाहनों का चालान काटते हुए 53 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
एसपी डा.अजयपाल शर्मा की मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग करते हुए तीन नाबालिग काे बाइक चलाते हुए पकड़े जाने पर चालान काटा गया। इसी तरह दो कार की काली फिल्म उतरवाई गई। एक वाहन का प्रेशर हार्न को लेकर चालान काटा गया। दो कैश वैन वाहनों का चालान इस वजह से काटा गया कि यह वाहन पूरी तरह से जर्जर हो गए थे और धुंआ निकल रहा था। इनका इंश्योरेंस खत्म हो गया था। एसपी ने लोगों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जाकरुक किया। इस मौके पर एडिशनल एसपी सिटी बृजेश कुमार, सीओ यातायात देवेश सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला आदि रहे।