फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मां ने डांटा तो घर से चला गया किशोर, पुलिस ने 12 घंटे में ही उसे खोज निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मां की डांट से क्षुब्ध होकर शनिवार शाम एक किशोर घर से निकल गया था। घर से निकले किशोर को पवांरा पुलिस ने 12 घंटे में ही बरामद कर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। क्षेत्र में पुलिस के इस सराहनीय कार्य की चर्चा खूब हो रही है।
विज्ञापन

पवांरा के कुंवरपुर गांव निवासी रमेश चंद्र ने थाने में रविवार देर शाम तहरीर दी कि मां की डाट से क्षुब्ध होकर बेटा स्वागत उर्फ शिवम (15) घर से कहीं चला गया। बताया कि उसे आस-पास बहुत ढूंढा गया और रिश्तेदारों के यहां भी फोन करके पता लगाया गया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पवांरा पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर 12 घंटे में ही क्षेत्र के उचौरा तिराहे से सकुशल बरामद करते हुए सोमवार को ही परिजनों को सौंप दिया। बाबत पवांरा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही पुलिस की सक्रियता से किशोर को 12 घंटे में ही उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें