फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बड़े भाई ने डांटा तो किशोर ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थित डोभी स्टेशन के उत्तरी छोर पर देवलासपुर गांव के समीप रेलवे क्रासिंग पर किशोर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बड़े भाई के डांटने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव निवासी फैजान (15) पुत्र मुमताज किसी सोमवार की दोपहर घर के पास बड़े भाई की दुकान पर गया था। वहां बड़े भाई ने किसी बात पर डांट दिया, जिसके बाद वह गुस्से में घर आया था। साइकिल से वह सोमवार की दोपहर बाद घर से निकल गया। रात करीब नौ बजे डोभी स्टेशन के उत्तरी छोर पर देवलासपुर गांव के समीप गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। किशोर के इस कदम से परिवार वाले परेशान है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से उसके साइकिल का कोई पता नहीं है। चंदवक थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्टेशन के अंदर होने के कारण जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें