फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषित और दलितों की आवाज थे डाॅ.सोनेलाल

Tue, 18 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मड़ियाहूं के रामलीला मैदान में आयोजित अपना दल की सभा में अनुप्रिया पटेल का स्वागत करते समर्थक।
विज्ञापन
जनता के बीच सपा व बसपा पार्टियों को लेकर भारी नाराजगी है। जबकि कांग्रेस का तो जमीनी स्तर पर कहीं आधार ही नहीं है। मौजूदा समय में राज्य में भाजपा व अपना दल गठबंधन ही एकमात्र विकल्प है। जिसको लेकर जनता ने आगामी विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत देकर प्रदेश की बागडोर थमाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


   केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल की सातवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अपना दल के संस्थापक डा.सोनेलाल पटेल शोषित समाज की आवाज थे। वे दलितों व शोषित समाज के हित के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे।

 लेकिन सात वर्ष पूर्व सियासी साजिश में उनकी सड़क दुर्घटना में मौत को जनता नहीं भूल पाई है। सपा व बसपा महापुरुषों के नाम पर सत्ता प्राप्त कर लूट का कारोबार खूब चला रही है। अब इनके पाप का घड़ा भर गया है और अब समय आ गया है कि जनता उनके सबक सिखाएं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता उनके सपनों को पूरा करने और प्रदेश व देश के विकास के लिए हर समय संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। कार्यक्त्रस्म के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पार्टी के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान पप्पू माली ने चांदी का मुकुट ,तलवार व गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा. आरके वर्मा व संचालन धर्मराज पटेल ने किया। इस अवसर परपप्पू माली, माता बदल तिवारी, अरूण पटेल, चंद्र प्रताप पटेल, नीलरतन पटेल, राजेंद्र पटेल, अवधेश वर्मा, कमला शंकर पटेल, राज नारायण पटेल आदि उपस्थित रहे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को कहा कि भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे के बाद अपना दल प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश का विकास होगा। वह पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।  

 केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनलाल पटेल के सातवें परिनिर्वाण दिवस पर दलितों और शोषित समाज का उत्थान करने और प्रदेश में भाजपा और अपना दल की सरकार बनाने का संकल्प लिया जाएगा। कहा कि सपा के शासन में प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। सपा ने  कर्ज माफ न कर किसानों के साथ छल किया है।
   सपा में सत्ता में स्वार्थ, वर्चस्व और अवैध खनन के बंटवारे की लड़ाई है।

वाराणसी में राजघाट पुल पर हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि भीड़ कैसे नियंत्रित किया जाए, जिम्मेदार लोगों को इसका भी तरीका नहीं मालूम है। अगर मालूम होता तो ऐसी घटना नहीं होती। कहा कि बसपा की सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन घोटाले हुए हैं। दावा किया कि डेंगू से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने सुविधाएं मुहैया कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें