फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रात में सोने गई, सुबह बिस्तर पर मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के चोरसंड तड़िया गांव में रविवार की सुबह कुसुमलता (30)का शव बिस्तर पर मिला। मायकेवालों ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र ने बताया कि परिजनों का कहना है कि कुसुमलता अपने घर में सोई हुई थी। सुबह होने पर जब वह नहीं उठी तो घर के अन्य सदस्य कुसुम लता को जगाने के लिए कमरे में गए। देखा तो वह बिस्तर पर मृत पड़ी थी। मृतका का मायका हैदराबाद थाना दीदारगंज आजमगढ़ बताया जा रहा है। मृतका के ससुरालवालों ने घटना की सूचना मायके वालों को दी। भाई हृदय प्रजापति ने बताया कि 2015 में उनकी बहन कुसुमलता की शादी गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड टडिया के रिंकू के साथ हुई थी।
जीजा गौराबादशाहपुर स्थित मिठाई की दुकान पर रहते हैं। शनिवार की शाम सूचना मिली की बहन की तबीयत खराब हो गई है। उधर मौके पर जाने पर बताया गया कि कुसुमलता के पुत्र तनिष्क (9) ने अपने पिता को मोबाइल के जरिए घटना की जानकारी दी है। मौत का कारण पता नहींं चल सका। मृतका के दो बच्चे तनिष्क (9) और तन्वय (4) हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें