केराकत। थानागद्दी चौकी क्षेत्र में घरेलू विवाद के मामले में पहुंची पुलिस से उलझना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार खर्गसेनपुर निवासी बेचन यादव का अपनी पत्नी से किसी पारिवारिक विषय को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही थानागद्दी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी के बीच सुलह कराने का प्रयास करने लगी। इस दौरान बेचन यादव ने पुलिस के समझाने पर भड़कते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली गलौज शुरू कर दी। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। पूछताड में भी आरोपी का रवैया आक्रामक बना रहा और उसने पुलिसकर्मियों को धमकाने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक शांति भंग में जेल भेज दिया गया है।