फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित भाजपा एमएलसी का स्वागत

Sat, 24 Jan 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुने जाने के बाद पहली बार लखनऊ से वाराणसी जाते समय भाजपा के नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य का जिले में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उन्हें रोक कर माल्यार्पण किया और गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह नेता नहीं कार्यकर्ता के रूप में ही पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे विधान परिषद सदस्य चुन कर पार्टी ने कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह और नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उन्हें लाद दिया।

स्वागत करने वालों में कमला सिंह, दीपचंद्र राम, अरविंद सिंह, शशि मौर्या, रंजना सिंह, शैल मौर्या, गौरव श्रीवास्तव, गौतम गुप्ता, विकास, अभय राय, धरम पाल, अशोक मौर्या, संतोष मौर्य, राहुल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, मानिक चंद्र सेठ मौजूद थे। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परविंद चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सरस गौड़, भूपेंद्र सिंह, आशीष सिंंह, अभिषेक चौहान, करन चौहान, विकास शर्मा, रामकृष्ण आदि थे।
विज्ञापन


बक्शा: नौपेड़वा बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण आचार्य का फूल माला के साथ स्वागत किया। माल्यार्पण करने वालों में राजमणि सिंह, सुशील उपाध्याय, अशोक जायसवाल, भूपेश सिंह, अशोक शुक्ला, आशीष जायसवाल, जयनाथ मिश्रा, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें