फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लुटेरों के निशाने पर शादियां, सात महीने में लूट की 15 घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में शादी-विवाह में आपराधिक घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि हुई है। अपराधी दूल्हे के पिता और अन्य परिजनों को आसानी से अपना निशाना बनाकर लूटपाट कर रहे हैं। कई बार गोलीबारी जैसी गंभीर आपाधिक वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो सात महीने में शादी समारोहों में केवल लूट और छिनैती की करीब 10-15 घटनाएं हो चुकीं हैं। अक्सर द्वारचार के समय लुटेरे वारदात को अंजाम देते हैं।शाहगंज के एक शादी समारोह में दूल्हे के पिता से ढाई लाख रुपये की लूट के साथ गोली चलने की घटना सामने आई छी। इन घटनाओं के पीछे सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही मानी जा रही है। शादी जैसे खुशहाल अवसर पर इस प्रकार की घटनाओं से समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करे ताकि आम जनमानस सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन

केस-1-शाहगंज - एक मई 2025 को कोरवलिया गांव में आई बारात में दूल्हे के पिता प्यारेलाल निवासी सेऊर सीरिया मड़ियाहूं से बाइक सवार बदमाश ढाई लाख नकदी लूट लिए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है आरोपी आज भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

केस-2-शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद तिराहे के पास बीते 28 नवंबर में आई बारात में दूल्हे के पिता से द्वारचार के समय बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग थे। उसमें डेढ़ लाख रुपये थे। घटना आजमगढ़ के जीयनपुर थाना के धनधुरा जमीन हरकोरी निवासी अंगद तिवारी से हुई।
विज्ञापन


केस-3-9 दिसंबर को खुटहन रोड स्थित मैरिज लान से दुल्हन के पिता से चार लाख की लूट हुई थी। घटना तब हुई जब सुइथाखुर्द निवासी दुल्हन के पिता घनश्याम विश्वकर्मा मैरिज लाॅन के बाहर रुपये से भरा बैग लेकर बरातियों से बात कर रहे थे।

केस-4-खेतासराय के बभनौटी गांव में 28 नवंबर 2023 की रात्रि में बरात आई थी। इस दौरान कुछ बाराती खुटहन मार्ग पर स्थित अजय प्रजापति व अंकित प्रजापति के फास्ट फूड की दुकान पर पहुंच गए। चाऊमीन खाने के दौरान बाराती शराब पीना चाह रहे थे, इसका विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों भाइयों को चाकू से हमला कर मार डाला।
शादी विवाह के कार्यक्रमों के दौरान पुलिस बीट के सिपाहियों को लगाया जाएगा। ताकि आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही क्राइम मीटिंग में इस बिंदु की समीक्षा भी करेंगे। - डा.कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें