फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मुंबई से आए सिविल इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर- सड़क दुर्घटना में मृत नागेंद्र पटेल की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र की बिंद बस्ती के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार सिविल इंजीनियर नागेंद्र पटेल (32) की मौत हो गई। वह मूल रूप से सुजानगंज थानाक्षेत्र के रामपुर भरहरा गांव के निवासी थे और मुंबई में कार्यरत थे। नागेंद्र बीते 14 मई को अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने घर आए थे। हाल ही में उनकी सगाई भी तय हुई थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह बाइक से अपने ननिहाल ऊंचौरा (पवारा) जा रहे थे। इसी दौरान बिंद बस्ती के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नागेंद्र को एंबुलेंस से सीएचसी सतहरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। तीन भाइयों में सबसे छोटे नागेंद्र की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें