फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अचानक बदला मौसम बूंदा-बांदी से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से हो रहे धूप से लोगों को दिन में ठंड से राहत मिल जा रही थी, लेकिन रविवार को दोपहर में अचानक मौसम का रुख बदल गया। आसमान में बादल छा गए कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे ठंड में और इजाफा हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्यिस दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह ठंड व गलन के साथ हुई। हालांकि कोहरे का असर नहीं रहा जिसके कारण सुबह आठ बजे सूर्य देव के दर्शन हो गए। लोग मकान के छतों व द्वार पर बैठकर धूप सेंकते नजर आए। जिससे ठंड से राहत मिली। दोपहर में अचानक बादल छा गए कुछ ही देर में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक यह स्थिति बनी रही। जिससे ठंड और गलन में और इजाफा हो गया।
किसानों का कहना है कि बारिश गेहूं की फसल के लिए तो फायदेमंद है, लेकिन अधिक बारिश होने पर अगेती आलू,सरसो, चना, मटर के लिए नुकसान देय साबित होगा। गांवों और शहरों में जगह-जगह कीचड़ की समस्या बढ़ गई। सर्द हवाओं के कारण अचानक ठंड बढ़ गई । राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि सोमवार को बारिश होने की संभावना नहीं है कोहरे का असर जारी रहेगा। ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें