फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में मौसम का बदला मिजाज: आंधी के बीच कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

Mon, 04 May 2026 07:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Weather Update in Mau: सोमवार को आकाश में बादल छाए रहे। धूप-छांव होता रहा। दोपहर बाद मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद अचानक धूल भरी आंधी से अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
कई इलाकों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी चलने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के चलते कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी चलने के दौरान कहीं बूंदबांदी तो कहीं बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


सोमवार को आकाश में बादल छाए रहे। धूप-छांव होता रहा। दोपहर बाद मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद अचानक धूल भरी आंधी से अफरा-तफरी मची रही। खेतों में काम कर रहे किसान आंधी से बचने के लिए सहारा ढूंढने में जुट गए। आसमान में घने बादलों और तेज हवाओं के कारण धूल का गुबार चारों ओर फैल गया। सड़कों पर वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भी आवाजाही में खासी परेशानी हुई। 

खराब मौसम को देखते हुए नगर सहित जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी बीच कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। आद्रता बढ़ने से मौसम ठंडा रहा। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 78 प्रतिशत रही। 19 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 55 प्रतिशत रही। जबकि 16 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन


सूरजपुर
मधुबन तहसील क्षेत्र के विभूति नारायण इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के सामने बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेट के सामने सड़क पर कहीं-कहीं गड्ढे बन गए हैं, जिससेे जलजमाव से अधिक खराब हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से विद्यालय आते-जाते हैं, लेकिन जलभराव के कारण उन्हें पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। फिसलकर गिरने का भी खतरा बना रहता है। खासकर रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब पानी भरे गड्ढे दिखाई नहीं देते और लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस संबंध में राजकुमार, बृजेश राय, चितरंजन का कहना है कि अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन मामले को लटका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें