फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हेलमेट दिखाने को नहीं बल्कि जीवन बचाने को लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी के कैंपस में बुधवार को यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट सीट बेल्ट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट दिखाने के लिए नहीं बल्कि अपना जीवन बचाने के लिए लगाएं, हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि स्कूल के बच्चे अपने माता-पिता से कहें कि वे जब भी गाड़ी चलाएं हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं। माता-पिता बच्चों को 18 साल होने के बाद ही गाड़ी चलाने दें और हेलमेट के साथ ही स्कूल-काॅलेज भेजें। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने संयुक्त रूप से रिमोट दबाकर फिल्म का विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जागरूकता के लिए फैंसी ड्रेस में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। डीएम व एसपी ने लघु फिल्म के कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, आरआई अनुपम सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, डॉ. रुचि शर्मा, डॉ.विवेक, डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव, सूरज सेठ, डॉ. जंग बहादुर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनुज शर्मा आदि उपस्थित रहे। स्वागत सीओ ट्रैफिक देवेश सिंह ने किया। संचालन सलमान शेख ने किया। आभार ट्रैफिक इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें