फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पहली बारिश में बंधवा बाजार में जलभराव से बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
बंधवा बाजार में हाइवे पर जलजमाव। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे पर स्थित बंधवा बाजार में पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की खामियों की पोल खोल दी। जलनिकासी की नाली अधूरी रहने से मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी भरा रहने से सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएचएआई की ओर से बाजारों में जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया गया था, लेकिन बंधवा बाजार में कार्यदायी संस्था स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने नाली को आगे तक नहीं बढ़ाया। व्यापारियों का कहना है कि यदि नाली को बसुही नदी तक जोड़ दिया जाता तो जलभराव की समस्या नहीं होती। सड़क और दुकानों के सामने पानी भर जाने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
जलभराव की समस्या का संज्ञान लिया गया है। जल्द ही कच्ची नाली खोदकर पानी निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि नाली अधूरी नहीं छोड़ी गई है और आवश्यकता के अनुसार आगे निर्माण कराया जाएगा।— ओ.पी. प्रसाद, अवर अभियंता (एनएच)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें