शहर के मोहल्ला रौजा अर्जन के लोगों ने डीएम को पत्रक सौंपकर ओवर हेड टैंक के अधूरे काम को पूरा कराने की मांग की। नागरिकों का कहना है कि हजारों लोग इस मोहल्ले में रहते हैं।
लेकिन पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी के लिए सभी को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। जानकारी बाद भी विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
ज्ञापन देने वालों में दिलबहार, मो, दानिस, समशाद, दानिश इकबाल, शहजादे आदि शामिल थे।