फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिगम द्वारा पानी की सप्लाई ठप्प बाजार वासियों किया प्रदर्शन---

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। ग्राम पंचायत थानागद्दी स्थित जल निगम के ट्यूबवेल का मोटर पिछले 15 दिन से खराब पड़ा है। मोटर फुंकने से जलापूर्ति के अभाव में करीब 200 से भी अधिक घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। पेयजल संकट गहराने से आक्रोशित बाजारवासी बुधवार को जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने जलनिगम सहित जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी मोटर नहीं बदला गया। जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ट्रांसफार्मर फूंकने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। बाजारवासी अजय ,राजकुमार, अनिल गुप्ता, सदन गुप्ता, रामजीत मौर्या, दीपक मौर्या, प्रद्युम्न पाठक, आशुतोष सेठ, मो. हारून, प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जलनिगम के कर्मचारी और अधिकारियों से कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया, लेकिन हर बार यह कह कर टाल दिया जाता रहा कि 48 घण्टें में मोटर बदल दिया जाएगा। कई परिवार ऐसे भी हैं जिनके पास पेयजल के नाम पर केवल जलनिगम ही साधन है। एक साल से एक प्राइवेट आपरेटर के सहारे ट्यूबवेल चलवाया जा रहा। इस बाबत पूछे जाने पर जलनिगम जेई सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मोटर जल जाने के कारण आपूर्ति बाधित है। मोटर बनने को गई है। जल्दी ही मोटर लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें