फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, गांवों में पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र से होकर बहने वाली गोमदी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का पानी इतना ज्यादा बढ़ गया है कि तटवर्ती गांवों में पानी पहुंचने से आस-पास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। सिहौली घाट डूबने से घाट के बाहर अंतिम संस्कार हो रहा है। उधर, बीच नदी में कुछ युवा नौकायन करते हुए रविवार को नजर आए। लोगों ने इसपर सवाल उठाया कि इस तरह से चलता रहा तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

विकास खंड केराकत के सिहौली स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर के पास गोमती नदी में बीच मझदार में युवाओ का नौका विहार करना किसी बड़े दुर्घटना को आमंत्रण देते दिख रहा है। गोमतेश्वर महादेव से होते हुए केराकत पुल के उस पार तक युवा नाव पर बैठकर नौकायन व सेल्फी लेते नजर आया। उधर, सिहौली घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। जिससे मृतक के परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार घाट के बाहर ही करना मजबूरी बन गई है। दूसरे छोर पर उदयचंदपुर घाट भी लगभग डूब चुका है। जिससे मृतक के परिजन घुटने तक पानी में जाकर लकड़ी लेने पर मजबूर हैं।
डोभी में गंगा के पानी के दबाव से गोमती नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है। पानी निचले इलाके में जा पहुंचा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने लगीं है। बाढ़ का पानी बढ़ने से जहां बरमलपुर गांव का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। वहीं चंदवक घाट पर पानी घरों तक पानी पहुचने से लोग आशंकित हो गए हैं। फसलें जलमग्न होने से मवेशियों के लिए चारे का संकट उपन्न हो गया। गोमती नदी में आयी बाढ़ से किनारे बसे गांवों बरहपुर,चांदेपुर, बड़वा, पड़रछा, बलरामपुर, सारेपुर, चौबेपुर, चंदवक, बरमलपुर, बलुई, रामगढ़ सहित अन्य गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। घरों के डेहरी तक पानी पहुचने से जहां खानपान की समस्या पैदा हो गई है। बरमलपुर गांव का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। वहीं चंदवक घाट पर पानी घरों तक पहुंच गया है। रोजाना गोमती नदी में बढ़ रहे पानी से तटीय गांवों के लोग आशंकित है। इस संबंध में कानूनगों शिव मूरत मौर्य ने बताया कि गोमती नदी के तटीय गांवों में बढ़ रहे बाढ़ के पानी से तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध करायी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें