मीरगंज क्षेत्र के बभनियांव गांव में जंघई से मुंगराबादइशाहपुर जाने वाली सड़क पर जमा पानी में खड़?
- फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। बभनियांव गांव में जंघई से मुंगराबादशाहपुर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों पानी भरे गड्ढे में खडे़ होकर विरोध जताया।
जंघई-मुंगराबादशाहपुर मार्ग रखरखाव के अभाव में बदहाल हो गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आए दिन पानी भरे गड्ढे में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। जंघई से मुंगराबादशाहपुर जाने वाली सडक के मरम्मत का काम तीन साल पहले कराया गया था। इसके बाद सडक जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। सबसे खराब स्थिति बभनियांव गांव के पास है। जहां मछलीशहर से जंघई जाने वाली सड़क से मुंगराबादशाहपुर जाने वाली सड़क के तिराहे पर सड़क तालाब में बदल गई है। गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है की प्रशासन की लापरवाही के कारण लोग घुटने भर पानी में आने-जाने में मजबूर हैं।