फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क पर भरा पानी, गणतंत्र दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस में कैसे दौड़ेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के कुत्तूपुर तिराहे से क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाना है। गणतंत्र दिवस पर इसी सड़क पर खिलाड़ियों को दौड़ने का निमंत्रण दिया गया है। जिला खेल कार्यालय सिद्दीकपुर की ओर से पुरुष और महिला ओपन वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस होनी है। प्रतियोगिता के दिन सुबह छह बजे खिलाड़ियों को कुत्तूपुर में चेस्ट नंबर वितरित किए जाएंगे। रेस में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में प्रथम छह खिलाड़ियों को सम्मानित करने की योजना है। हालांकि जिस मार्ग से क्रॉस कंट्री रेस कराई जानी है, वहां जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे खिलाड़ियों के लिए यह रेस किसी चुनौती से कम नहीं होगी। कुत्तूपुर तिराहे से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर सड़क पर भारी कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह जलमग्न है। ऐसे में यदि इसी मार्ग से खिलाड़ी दौड़ लगाएंगे तो हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। मरम्मत के लिए संबंधित विभाग से आग्रह किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें