फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए तरसे 50 हजार लोग 

Fri, 20 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
नईगंज उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली आपूर्ति नहीं होने से पानी के लिए परेशान लोग रूहट्टा मोहल्ले के किसी अन्य के यहां भरते हुए।
विज्ञापन
 विद्युत उपकेंद्र नईगंज के ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद तकरीबन 20 मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई है। स्थिति यह है कि तकरीबन 50 हजार लोग बुधवार की रात से ही  पानी के लिए तरस गए हैं। उनकी दिनचर्या बाधित हो गई। लोग अपने काम पर और बच्चे स्कूल नहीं जा पाए।
विज्ञापन


नगरपालिका प्रशासन ने कई टैंकर उक्त मोहल्लों में भेजा जहां पानी के लिए अफरातफरी मची रही। 24 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। जबकि दूसरे फीडर से इसे जोड़ दिया गया है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डैमेज इतना अधिक है कि इसे ठीक करने में एक दिन और लग सकते हैं। बुधवार की देर शाम नईगंज के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पा सकी। आग की वजह से पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर, ब्रेकर, सीहीपुर में 33 हजार वोल्ट लाइन का बक्सा, एचटी तार, ट्रांसफार्मर के पैनल, केबल आदि जल गए।

इसकी वजह से नगर के नईगंज, मुरादगंज, पालिटेक्निक, रुहट्टा, सहकारी कालोनी, तारापुर कालोनी, उमरपुर, सिटी स्टेशन, अहमदखां मंडी, मछलीशहर पड़ाव, कटघरा आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

बताया जा रहा है कि बुधवार को खराब केबल बदलने के बाद जैसे ही आपूर्ति चालू की गई वैसे ही ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिसका खामियाजा 20 मोहल्ले के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लाख प्रयासों के बाद भी गुरुवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें