फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों की सुनी गई फरियादें

Wed, 17 Feb 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत और मछलीशहर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से कुल 213 आवेदन पड़े। जिसमें से 52 का मौके  पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


 शेष आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप कर निस्तारण करने के निर्देश दिया। जबकि सदर तहसील दिवस में एसडीएम और सीओ सदर ने समस्याओं को सुना।

केराकत प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।

तहसील दिवस में वाराणसी के अपर आयुक्त सहदेव ने भी पहुंचकर फ रियादियों की समस्या सुनी। इस मौके पर 42 आवेदन पड़े जिसमें से 12 आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


शेष आवेदनों का निस्तारण समय के अंदर करने का आदेश देते हुए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर सीओ उमाशंकर सिंह, तसीलदार जेआर मौर्य, नायब रामनयन सिंह, बीडीओ वीरेन्द्र राम, सीडीपीओ सुनील कुमार, अरुण यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मछलीशहर तहसील में उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 66 प्रार्थना पत्र पड़े।

 जिसमें से 12 का निस्तारण मौके पर किया गया। इस राजस्व विभाग की शिकायतें अधिक आई। तहसील के अधिकारी मौजूद रहे।

उधर, बदलापुर की  उपजिलाधिकारी ममता मालवीय की अध्यक्षता में तहसील दिवस पर 105 प्रार्थना पत्रों में 18 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें