नगर पालिका परिषद में चार साल पहले हुए मारपीट के मामले में गुरुवार को कोर्ट में पेश नहीं होने पर सीजेएम ने नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन सहित चार लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कटघरा निवासी सभासद मुकेश सिंह ने कोतवाली में केस दर्ज कराया कि बोर्ड की बैठक नगरपालिका परिषद में 27 अगस्त 13 को चल रही थी। जिसमें एजेंडा नंबर छह का सभासदों ने विरोध किया तो अध्यक्ष दिनेश टंडन, बागसिंह चौहान, संतोष अग्रहरि, इरसाद हुसैन, जेई विरेंद्र श्रीवास्तव, मनोज सोनकर एवं चार पांच अन्य ने मारपीट कर मोबाइल छिन लिया।
इसी मामले की सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही है। आरोपियों की हाजिर होना था लेकिन उनकी तरफ से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसे सीेजेएम अभिनय कुमार मिश्र ने खारिज कर अध्यक्ष दिनेश टंडन, बाघ सिंह चौहानख् मनोज एवं संतोष के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए मामले में सुनवाई के लिए चार मई की तिथि निर्धारित की है।
सभासद गार्गी समेत दस पर आरोप तय % जौनपुर (ब्यूरो)। नगरपालिका परिषद में चार साल पहले हुई मारपीट में सभासद गार्गी समेत दस लोगों के खिलाफ गुरुवार को सीजेएम अभिनय कुमार मिश्र की अदालत में आरोप तय किया गया। मामले में साक्ष्य के लिए चार मई की तिथि निर्धारित की गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरपालिका परिषद में 27 अगस्त 13 की शाम बोर्ड बैठक में हुई मारपीट में नगरपालिका परिषद की तरफ से भी 13 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने मामले की विवेचना पुरी कर सभासद गार्गी सिंह, दीपक सिंह, रेनू पाठक, पिंटू पाठक, मुकेश कुमार सिंह, अरुण कुमार मौर्य, इरसाद अहमद, पिंकी जायसवाल, अरुण कुमार यादव, दीपक जायसवाल आदि के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। गुरुवार को सभी आरोपी न्यायालय में उपस्थित हुए जिसे संज्ञान में लेते हुए मजिस्ट्रेट ने आरोप तय करते हुए साक्ष्य के लिए चार मई की तिथि नियत की है।