फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीडीओ रामुपर को चेताया, आवास में तत्काल वसूली हो बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक डाॅ. आरके पटेल ने बुधवार की सायं डाक बंगले में मड़ियाहूं सर्किल के सभी पुलिस अधिकारियों, एसडीएम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विकासखंड के बीडीओ सहित कर्मचारियों की बैठक ली। बीडीओ रामपुर ऋचा सिंह से कहा कि गरीबों को आवास मिले हैं। उसमें आपके कर्मचारी जाकर पैसा वसूली करते हैं। इसे तत्काल बंद कराया जाएं। विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि गांव में जहां मीटर लगे हैं, वहां पर बिल अधिक आ जाते हैं, जिससे उन्हें भारी कठिनाई हो रही है। इसे तत्काल रोका जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले एसडीएम को निर्देश दिया कि राजस्व विभाग के किसी भी कार्यों में पुलिस हस्तक्षेप नहीं करेगी, जिसमें आवश्यकता हो उसमें पुलिस को निर्देश करके भेजा जाए। क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति का चालान गलत धाराओं में न किया जाए जो अपराध हो उसी में चालान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर परेशान न किया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा जांच एटीएम से की जाए, दवाएं बाहर से न मंगाई जाए। प्रसव वाली महिलाओं को मानक के अनुरूप भोजन दिए जाए। कैंटीन में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाए। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जो सड़क टूटी-फूटी हैं, उसे जल्द ठीक कराए जाएं। इस मौके पर एसडीएम लाल बहादुर, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, कोतवाल सुधीर गुप्ता, नायब तहसीलदार संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें