फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच सार्वजनिक जगहों पर बनेंगे प्रतीक्षालय, 56 लाख रुपये खर्च होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब चिलचिलाती धूप या बारिश में यात्रियों व राहगीरों को वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के प्रस्ताव पर क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत जिले में पांच सार्वजनिक जगहों व चौराहों पर 56.785 लाख रुपये से यात्री प्रतीक्षालय स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के भीड़-भाड़ वाले चौराहों व बस अड्डों पर यात्रियों को बैठने की प्रर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। पेड़ों की तेजी से कटाई होने से अब प्रमुख तिराहे-चौराहे पर छांव का ठीक से इंतजाम नहीं रह गया है। इससे वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को गर्मी और बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आम आदमी की दिक्कतों को देखते हुए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने जिले के पांच स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय बनवाने का निर्णय लिया था। इसके लिए जिले में अलग-अलग पांच जगहों पर स्थान चिन्हित कर यात्री प्रतीक्षालय की निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक यात्री प्रतीक्षालय तैयार करने में 11 लाख 357 रुपये खर्च किया जाएगा। इस तरह कुल 56 लाख 785 रुपये खर्च होंगे, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।
यहां बनेंगे यात्री प्रतीक्षालय :-विकास खंड सुजानगंज में रोडवेज स्टैड के पास, बसरही अंबा देवी मंदिर पर, मुंगराबादशाहपुर में दौलतिया मंदिर के समीप, जंघई चौराहा पर, तरहटी मोड़ पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए जौनपुर जिले में पांच स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। प्रत्येक यात्री प्रतीक्षालय तैयार करने में 11 लाख 357 रुपये खर्च होगा। -सीमा द्विवेदी, राज्यसभा सांसद।
विज्ञापन






.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें