फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट का इंतजार, 6931 गरीबों का आवास अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरकार की ओर से भले ही गरीबों को छत मुहैया कराने का दावा किया जा रहा है। हर साल जनपद को लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है लेकिन जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 के अभी तक छह हजार 931 लाभार्थियों का आवास तैयार नहीं हो पाया है। इसके पीछे की वजह अधिकांश लाभार्थी बजट की कमी बता रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 24 हजार 287 मकान स्वीकृत हुए थे। लेकिन इसके सापेक्ष अभी तक 17 हजार 870 आवास पूर्ण हो पाए हैं। छह हजार 417 आवास अपूर्ण हैं। पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि इन लाभार्थियों में 23 हजार 459 को पहली किश्त दी गई है। 20 हजार 891 को दूसरी किस्त और 13 हजार 764 लोगों को तीसरी किस्त दी गई है। इसी तरह बात अगर पिछले वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना की करें तो 13 हजार 603 लाभार्थियों को लाभ दिलाने का लक्ष्य था। इसमें से 13 हजार 89 आवास पूर्ण हो सके हैं। बाकी 514 आवास अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं। इसके लिए, ग्रामीण संबंधित कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। इससे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2021-22 में 12 हजार 961 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष अभी तक 12 हजार 485 आवास ही पूर्ण हो सके हैं, जबकि 476 आवास अभी नहीं बन सके हैं। इसी तरह, मुख्यमंत्री आवास योजना में पिछले वित्तीय वर्ष में 642 लक्ष्य निर्धारित था। इसमें से 604 आवास तैयार हो सके, जबकि 38 आवास अभी तक पूर्ण नहीं हो सके हैं।
इस साल सीएम आवास के तहत 805 आवास का लक्ष्य
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष में 2022-23 के लिए 805 मुख्यमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र भी दे दिया गया है। इस वित्तीय वर्ष अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में 24 हजार 287 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिसमें 17 हजार 870 आवास पूर्ण हैं। 6417 काम चल रहा है। इसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। जिन लाभार्थियों की किश्त रुकी है, उसे भेजने की कार्यवाही चल रही है। - अनिल कुमार वर्मा, परियोजना अधिकारी, डूडा
प्रधानमंत्री आवास योजना में 12 हजार 961 लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें 12 हजार 485 आवास पूर्ण हो गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना में 642 लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें 604 आवास तैयार हुए हैं, बाकी पर काम चल रहा है। जल्द ही लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसे किश्त नहीं मिल पाई है, उसे भेजने की कार्यवाही चल रही है। - जयकेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें