फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीपीएड में दाखिला के लिए दूसरे प्रांत से छात्रों के आने का इंतजार

विज्ञापन
बीआरसी पर प्रदर्शन करते आक्रोशित शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर के महाविद्यालयों में बीपीएड की सीटों को भरने के लिए दूसरे प्रांत से छात्रों के आने का इंतजार है। यूपी में बीपीएड डिग्री धारकों को नौकरी नहीं मिल रही है। इस कारण छात्र बीपीएड में दाखिला नहीं लेना चाहते हैं। दाखिला के लिए बाहरी छात्रों के आने की संभावना है। जिन प्रांतों में बीपीएड की डिग्री पर छात्रों को नौकरी मिल रही है। वहां छात्र ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होते हैं। विभाग के अधिकारियों की मानें तो पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा छात्र राजस्थान और मध्य प्रदेश से आए थे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन को इस बार भी उम्मीद है कि दाखिला के लिए दूसरे प्रांतों से भी छात्र दाखिला के आएंगे। इसे देखते हुए बीपीएड की सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश समिति की बैठक बुलाकर उसमें निर्णय लेने की तैयारी कर रहा है। इस कारण विश्वविद्यालय से संबद्ध कई बीपीएड कॉलेज बंद हो चुके हैं। इस बार भी सीटें नहीं भरी तो कई कॉलेजों में ताला बंद होने का डर बना हुआ है। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर में एक और गाजीपुर में 7 कॉलेजों में बीपीएड की पढ़ाई होती है। इन 8 महाविद्यालयों में बीपीएड की कुल 585 सीटों पर दाखिला होना है। इन सीटों के सापेक्ष केवल 275 आवेदन आए हैं। दाखिला के लिए 11 और 12 अगस्त को दिन दक्षता परीक्षा कराई गई। लेकिन अभी तक केवल 134 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। इसमें से 174 अभ्यर्थी काउंसिलिंग कराने लिए पहुंचे। इसमें से 134 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई। 40 वापस लौट गए। कुल 134 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। बीपीएड में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से 50 फीसदी ने ही काउंसिलिंग कराई। 141 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग छोड़ दिया। पहली काउंसिलिंग के बाद भी 451 सीटें खाली रह गई हैं। बीपीएड प्रवेश समिति के समन्वयक डॉ. शेखर सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए उन्हें मौका देने के लिए कमेटी की बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा। कुछ बाहरी छात्र भी आते हैं। अभी छात्रों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें