फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां-बाप के स्वास्थ्य की कामना लेकर केदारनाथ से पैदल काशी पहुंचे ऋषिकेश, तबियत बिगड़ी फिर भी हार नहीं मानी

Sat, 26 Jul 2025 11:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा शिशु तिवारी, अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

यूपी के जौनपुर के रहने वाले ऋषिकेश ने अपने माता-पिता के लिए केदारनाथ धाम से काशी के लिए पदयात्रा की। बरेली में स्वास्थ्य बिगड़ गया था लेकिन वे हार नहीं माने। काशी पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन
ऋषिकेश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: जौनपुर के धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के सरैयां गांव के 29 वर्षीय ऋषिकेश तिवारी ने मां-पिता के स्वस्थ रहने की मन्नत मन मे लेकर केदारनाथ धाम (उत्तराखंड) से काशी विश्वनाथ तक यानी 827 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर दी।

विज्ञापन


ऋषिकेश तिवारी बीते 14 जून को केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद पदयात्रा करते हुए नौ दिन पैदल चलकर 23 जून को हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर 39 दिन पैदल यात्रा करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी पहुंचे।

बीते 23 जुलाई यानी बुधवार की भोर में ऋषिकेश ने बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक किया। ऋषिकेश से इस यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मां सरोज देवी की तबियत खराब चल रही थी। मैंने मां और पिता के स्वस्थ रहने की कामना लेकर केदारनाथ धाम, फिर वहां से विश्वनाथ मंदिर वाराणसी तक आकर दर्शन कर मां बाप की सलामती के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


ऋषिकेश ने बताया कि यात्रा के समय बीच-बीच में बारिश आई और बरेली में तबियत खराब हुई, लेकिन भोलेनाथ का नाम जपते हुए यात्रा पूरी की। गुरुवार शाम को गांव लौटने पर मनीष राय, अनिल मिश्र, शैलेश तिवारी, सोनू पाठक, आकाश तिवारी, विद्या सागर आदि ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें