फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से अपने को बचाते हुए चुनाव संपन्न कराएं मतदान कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी राजकरन नय्यर ने ने पुलिस लाइन परिसर में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस विभाग के अधिकारियों के संग बैठक कर निर्वाचन के तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने कहा की चुनाव कार्य कोरोना संक्रमण के कारण चुनौती पूर्ण हो गया है। सभी मतदान कर्मी अपने आप को संक्रमण से बचाते हुए चुनाव कराएं। मास्क एवं समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों एवं पार्टी रवाना स्थल पर कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। पीठासीन अधिकारी अपने बूथों पर पहुंचकर यह सुनिश्चित करले की दीवारों पर कोई आपत्तिजनक चीजें चस्पा तो नही की गई है। मतदान कार्मिकों के पास एक दूसरे के मोबाइल नंबर अवश्य होने चाहिए। मतदान कार्मिक गांव के किसी भी व्यक्ति से आवभगत नहीं कराएगा। एसपी राजकरन नय्यर ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि उनका उद्देश्य निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स लगाई गई हैं। रात्रि विश्राम निर्धारित ड्यूटी स्थल पर ही करें। ऐसा नहीं करने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ अनुपम शुक्ला ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच संवाद बना कर काम करने को कहा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, एवं एएसपी देहत त्रिभुवन सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी, एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, एएसपी शहर डा. संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें