फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर, मुंगरा और मछलीशहर में घट गया मतदान प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तो खूब प्रयास किए गए। इस प्रयास का सामूहिक असर भी दिखा। इसी वजह से पिछली बार की अपेक्षा इस बार 0.65 फीसदी मतदान अधिक हुआ है। पिछली बार नौ निकायों में मतदान हुआ था, जबकि इस बार कुल 12 निकायों में मतदान हुआ।
विज्ञापन

पिछले और इस बार के मतदान के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर नगर पालिका और मछलीशहर नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम हुआ है। बाकी सभी जगह मतदान प्रतिशत बढ़ा है। मुंगराबादशाहपुर में पिछली बार 72 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था, जबकि इस बार यहां का आंकड़ा 66.3 फीसदी ही रहा। इसी तरह जौनपुर में पिछली बार 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था, लेकिन इस बार 47.46 फीसदी ही मतदान हुआ। मछलीशहर नगर पंचायत क्षेत्र में इस बार 61.08 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि पिछली बार 61.48 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन

पिछले निकाय में कहां कितना मतदान हुआ
निकाय मतदान प्रतिशत
जौनपुर 50.24
मुंगरा बादशाहपुर 72.98
शाहगंज 62.88
केराकत 56.82
खेतासराय 62.16
जफराबाद 57.84
बदलापुर 63
मछलीशहर 61.48
मड़ियाहूं 58.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें