फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर छह अगस्त को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले में ग्राम पंचायत में प्रधान के चार, बीडीसी के सात, ग्राम पंचायत सदस्य के 85 पदों के लिए चुनाव होना है। इसे लेकर 22 जुलाई को ब्लॉक पर नामांकन पत्रों की बिक्री होगी, 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच और 24 जुलाई को नाम वापसी की जाएगी। 24 जुलाई को तीन बजे के बाद कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटन किया जाएगा। छह अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक ब्लॉक पर मतगणना होगी।
विज्ञापन

बदलापुर के कैथोरा में ग्राम प्रधान के अनुसूचित जाति, करनपुर में ग्राम प्रधान की अनारक्षित, बरसठी ब्लॉक के असवां में अन्य पिछड़ा वर्ग की, मुफ्तीगंज के वीरमपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग की सीट पर प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। वहीं बीडीसी के सात पदों पर करंजाकला के जंगीपुर खुर्द में अनुसूचित जाति महिला, पाल्हामऊ खुर्द में अनुसूचित जाति, महराजगंज में रामनगर उपधान में अनुसूचित जाति, कैलवल में महिला, रामपुर ब्लॉक के धनेथू प्रथम में अनुसूचित जाति महिला, सिकरारा के लखौवां अन्य पिछड़ा वर्ग, सुइथाकला ब्लॉक के शाहमऊ में अनारक्षित सीट पर चुनाव होगा।
चुनाव को लेकर प्रभारी अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित तिथि पर नामांकन व मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें