फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान आज

Tue, 13 Oct 2015 01:04 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच विकास खंडों के 462 गांवों में 3033 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 717536 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन


इस चुनाव में कैबिनेट मंत्री के परिवार के सदस्यों और बाहुबली पूर्व सांसद, माफिया मुन्ना बजरंगी के समर्थकों पर पुलिस की खास नजर होगी।

रामपुर ब्लाक के 85, रामनगर के 100, बरसठी के 95, मडिय़ाहूं के 10 और सिकरारा के 82 गांवों में जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी के लिए चुनाव होगा। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 411 और बीडीसी के लिए 2622

प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला रामपुर के 150271, रामनगर 145753, बरसठी 137381, मडिय़ाहूं 149804, सिकरारा 134327 मतदाता करेंगे। चुनाव में धनबल एवं बाहुबल को देखते हुए प्रशासन इस बार कोई चूक नहीं
विज्ञापन


 करना चाहता। तीन एडीएम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी भी भ्रमण करते रहेंगे। इसके अलावा सभी विकास खंडों में एक एसडीएम और सीओ, एक थाना क्षेत्र में चार एसओ की तैनाती की गई है। 10 जोनल मजिस्ट्रेट

 मोबाइलें तैनात की गई हैं। हर पांच गांवों को मिलाकर एक कलस्टर मोबाइल दस्ता लगाया गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि हर 15 से 20 मिनट पर मोबाइल दस्ता बूथों पर पहुंचते रहेंगे। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजू बाबू

सिंह ने बताया कि पांच विकास खंडों में 53 बैरियर लगाए गए हैं।  137 एसआई, 71 हेड कांस्टेबिल, 1410 कांस्टेबिल, 1889 होमगार्ड, 100 पीआरडी के जवान और चौकीदारों की तैनाती की गई है। अधिकारी द्वय ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें