अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए 300 अधिवक्ता 30 दिसंबर को मतदान में भाग लेंगे। मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है । सोमवार को 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान को लेकर तहसील में चुनावी हलचल तेज हो गई है। सभी पदों के प्रत्याशी रविवार को डोर टू डोर संपर्क करते नजर आए।
बार की चुनाव संचालन समिति के अनुसार, चुनाव में मतदान के लिए 300 मतदाताओं की सूची जारी की गई है। प्रत्याशियों ने अपना समर्थन जुटाने लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। चुनाव में पर्चा जांच के बाद कई खामियों के कारण उपाध्यक्ष एक पद (10 वर्ष से कम अनुभव) पर दाखिल प्रेम चंद्र का पर्चा निरस्त कर दिया गया है। इस पद पर बचे एक प्रत्याशी बलराम यादव को निर्विरोध निर्वाचित होना है।
पर्चा जांच के बाद 6 पदों पर अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष 2 पद (10 वर्ष से अधिक अनुभव), संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर मतदान होगा। एल्डर्स कमेटी चुनाव संचालन समिति के दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, ब्रह्मदेव शुक्ल,अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा मतदान की तैयारी पूरी कर लिए जाने की जानकारी दी गई है।