फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पथ संचलन में स्वयंसेवकों को दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश

विज्ञापन
मड़ियाहूं में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : doda news
विज्ञापन
मड़ियाहूं। विजय दशमी उत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मड़ियाहूं खंड, जिला मछलीशहर की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से शुरू होकर श्रीराम जानकी मंदिर तक पहुंचा। कार्यक्रम में संघ के जिला प्रचारक राजेंद्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में प्रत्येक व्यक्ति को अपना समय, सोच और मन लगाकर यथाशक्ति राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। अपने गौरवपूर्ण इतिहास से सीख लेते हुए वर्तमान और भविष्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव जैसी विसंगतियों को दूर कर सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का कार्य करता है। समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस दौरान रमेश, खंड कार्यवाह संतोष, दीपक द्विवेदी, डॉ. राजेश पांडेय, संतोष दुबे, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें