बदलापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बदलापुर नगर में मंगलवार को चैत्र वर्ष प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर पथ संचलन निकाला गया। इस मौके पर सैकड़ों स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर में भ्रमण किया। संघ सेवकों को संबोधित करते हुए सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा ब्रम्हा ने आज के ही दिन से काल गणना की शुरुआत की थी, और आज के ही दिन से सृष्टि की शुरुआत हुई थी आज के ही दिन राम का राज्याभिषेक आज हुआ। तुलसीदास को अकबर नवरत्न बनाना चाहते थे, लेकिन तुलसीदास ने मना कर दिया। हिंदू समाज को जागृत करने के लिए उन्होंने ही रामलीला की शुरुआत की थी जिससे हर व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण हो। आज हर हिंदू कहता है गर्व से कहो हम हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जानता है कि हिंदू समाज का परिवारी व्यवस्था सुदृढ़ हो। परिवार के साथ पूरा समाज समरस हो। समाज में सभी जातियों को भेदभाव से ऊपर उठकर एक होने की जरूरत है। इस मौके पर जिला प्रचारक प्रभात, खंड कार्यवाह जटाशंकर, नीलेश, सत्यम, प्रियब्रत, रोहित, डा.प्रमोद मिश्र, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।