फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में विष्णु ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। सेवा सप्ताह के तीसरे दिन जेसीआई शिखर ने नगर के जेसीज चौक से आजमगढ़ रोड के पैलेस तक मैराथन का आयोजन किया। इसमें प्रथम स्थान विष्णु कुमार को, द्वितीय शनि कुमार व तृतीय स्थान अतुल कुमार को मिला।
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुईथाकलॉ के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चंद्र तिवारी ने पुरस्कार वितरित किया। जेसीआई शिखर के अध्यक्ष क्षेमेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक सभासद जानकी कृष्ण कांत सोनी ने आयोजन में सहयोग किया। भाजपा नेता रूपेश जायसवाल व संरक्षक पंकज सिंह ने विचार रखे। चेयरमैन धीरज पाटिल ने आभार प्रकट किया । इस मौके पर नीरज सिंह, रवि चतुर्वेदी, सुभाष चंद्र, ईशान राम जायसवाल, वेद प्रकाश जयसवाल, विवेक गोलू, मंगेश, नीतिन अग्रहरि, सोनू सेठ, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें