जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश एमपी सिंह की अनुमति से वृहस्पतिवार को जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने बताया कि विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर बंदियों को विधिक जानकारी दी गई। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंदियों को भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक, संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी गई। डिप्टी जेलर ने बताया कि जेल में 320 बंदियों की क्षमता है। लेकिन वर्तमान में 1050 बंदी निरूद्ध हैं। जेल में निरूद्ध सभी बंदियों को यथासंभव कोविड-19 के संक्रमण से बचाव संबंधित सभी आवश्यक सामग्री मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए गए हैं। कोविड के 12 मरीज हैं जिन्हें बैरक संख्या 6 में आइसोलेट किया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के नियमों उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क का प्रयोग एवं नियमित अन्तराल पर सैनिटाइजर व साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर डिप्टी जेलर, सुनील दत्त मिश्र, जेल पीएलवी, दीपक, सुरेन्द्र, विमल, विकास व त्रिभुवन यादव आदि उपस्थित रहे।