अपनी मांगों को लेकर मुफ्तीगंज क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
अपनी विभिन्न मांगोें को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के सदस्यों ने गुरुवार को विकास भवन स्थित जिला विकास कार्यालय के सामने जिला संरक्षक परियोजना निदेशक तेजप्रताप मिश्र के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन व गेट मीटिंग किया। इस दौरान मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। साथ ही 18 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर कार्य करने का करने का निर्णय लिया गया।
जिला संरक्षक परियोजना निदेशक तेजप्रताप मिश्र ने कहा कि ब्लाक स्तरीय प्रशासन के सुदृढ़ीकरण और सभी विभागों को ब्लाक स्तर पर बीडीओ के अधीन काम करने की सहित अन्य मांग काफी दिनों से किए जा रहे हैं। जिसे सरकार द्वारा अभी तक मांग पूरा नहीं किया गया।
बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई तक हाथ में काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 19 जुलाई को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश और 21 से लेकर 23 जुलाई तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी दयाराम ने कहा कि ब्लाक स्तर पर विभिन्न विभागों के कार्यकलापों की जिम्मेदारी बीडीओ की होती है।
बावजूद इसके बीडीओ को मजबूत नहीं किया गया है। बीडीओ को जनहित व शासकीय हित में समन्वयक के रूप में मजबूती प्रदान करना आवश्यक हो गया। जिसे लेकर हम लोग लड़ाई लड़ रहे हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष बीडीओ वीरेंद्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अमित, निखिल आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।