फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: झाड़-फूंक से धर्म परिवर्तन का वायरल दावा निकला फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय कस्बे के चकमहमुद मोहल्ले में झाड़-फूंक के बहाने धर्म परिवर्तन कराने का एक वायरल मामला जांच के बाद फर्जी निकला। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की, जिसमें मामला भूमि विवाद और आपसी झगड़ों से जुड़ा पाया गया। मोहल्ले के 67 वर्षीय व्यक्ति पर झाड़-फूंक के दौरान धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूचना पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को जांच के लिए मौके पर भेजा। जांच में सामने आया कि मामला भूमि विवाद और बच्चों से जुड़े विवाद का है। चौकी प्रभारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा 62 वर्षीय एक वृद्ध महिला ने व्यक्ति पर छेड़खानी करने और झाड़-फूंक के दौरान गलत बयानबाजी का आरोप लगाया, जबकि एक अन्य महिला ने बच्चों को लेकर परिवारों के बीच अक्सर विवाद होने की बात कही। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि झाड़-फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने की कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला भूमि और बच्चों के विवाद से जुड़ा पाया गया है। सभी पक्षों को थाने बुलाया गया है, हालांकि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें