फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: त्रिनेत्र से होगी गांवों की निगरानी, चोरी पर लगेगी नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम पंचायतों में अब चोरी पर अंकुश लगेगा। इसके लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में तीसरी आंख से निगरानी होगी। ग्राम पंचायतों की गली, नुक्कड़ व बाजार आदि सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इन कैमरों को पुलिस कमांड कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इससे जहां पुलिस को घटनाओं में रोक लगाने की सहायता मिलेगी वहीं अपराधियों के गिरफ्तारी में सहयोग मिलेगा। जिले 1740 ग्राम पंचायते हैं, जिसमें कुछ ग्रामपंचायतों में चोरी के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को की गाढ़ी कमाई व पंचायत भवनों, विद्यालयों, में रखे सार्वजनिक सामानों को एक ही रात में चोर उठा ले जाते हैं। अब इन मामलों की निगरानी ऑपरेशन त्रिनेत्र से की जाएगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग की सहयोग लिया जा रहा है। इसके तहत ग्रामप्रधान व आमजन के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। ब्लॉक मुख्यालय समेत सभी ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। सीसीटीवी कैमरों की लाइव मानीटरिंग सीधे थानों पर स्थापित कंट्रोल रूम में एलइडी स्क्रीन या वीडियो वाल पर देखी जा सकेंगी। ऑपरेशन त्रिनेत्र की मानीटरिंग को पुलिस की तकनीकी सेवाएं मुख्यालय ने एक पोर्टल भी बनाया है।
विज्ञापन

इन जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
सीसी टीवी कैमरा ग्रामपंचायतों के प्रमुख स्थलों, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालयों प्राथमिक व उच्च विद्यालयों के प्रमुख मार्गों, ग्राम पंचायत के मुख्य प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार, मुख्य चौराहों, तिराहे आदि जगहों पर लगेंगे। व्यक्तिगत स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर प्रतिबंध रहेगा।
ग्राम पंचायतों की सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की पहल शुरू की जाएगी।-नत्थू लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें