फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ग्रामीणों ने रातभर घेरे रखा घर, भोर में अपहृत छात्रा बरामद, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले भगाई गई छात्रा को शुक्रवार भोर में ग्रामीणों ने सतर्कता से पुलिस पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस मामले में मुकदमा दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बीते आठ अप्रैल को क्षेत्र के एक गांव की स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा कालेज पढ़ने गई थी, घर नहीं लौटी तो परिजन आस-पास खोजबीन करने के बाद थाने पर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करा दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। इसी बीच परिजनों ने थाने पर पहुंचकर जानकारी दी कि छात्रा को कालेज आते-जाते दूसरे संप्रदाय का युवक परेशान करता था। लाज व भयवश वह अपने परिजनों से इसकी चर्चा नहीं की थी। इस शंका पर जब पुलिस ने युवक के घर दबिश दी तो वह नहीं मिला, उसका मोबाइल भी बंद मिल रहा था। पुलिस बाजार व काॅलेज के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थी। बृहस्पतिवार की देर शाम युवती के परिजनों के साथ दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने आरोपित युवक काे घेरकर छात्रा के बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान सूचना पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को शांत कराया, इसके बाद आरोपित के परिजनों पर छात्रा को वापस कराने का दबाव बनाया। छात्रा के नहीं मिलने पर पुलिस लौट गई लेकिन ग्रामीण और परिजनों को विश्वास था कि युवती इसी परिवार में है। वे आरोपित के घर के आसपास रातभर पहरा देते रहे। शुक्रवार भोर में उनका संदेह सही निकला जब आरोपित के परिजन नकाब पहने लड़की को चुपके से कहीं ले जाने की फिराक में दिखाई दिए। पहरा दे रहे ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने नकाब खुलवाया तो वह छात्रा निकली जो अर्धबेहोशी की हालात में थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती को थाने ले आई और कुछ औपचारिकता के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में मुकदमा दर्जकर छानबीन कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें