फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कैबिनेट मंत्री का घेराव कर ग्रामीणों ने की हत्यारोपियों को फांसी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के संघईपुर गांव में गत 23 सितंबर को हुई रोहित चौहान की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार रात परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान की गाड़ी का ग्रामीणों ने घेराव किया। मृतक के परिजनों से मिलकर निकल रहे मंत्री को घेरकर महिलाओं और ग्रामीणों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लापरवाही नहीं होगी। मंत्री के सामने बड़ी संख्या में पहुुंची महिलाएं नाराजगी जता रही थीं। मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों के समझाने के बाद महिलाएं मानी। संघईपुर गांव निवासी रोहित पुत्र बाबूराम चौहान की गांव के ही आशीष उर्फ चिघडू चौहान और उसके पिता अरविंद चौहान के ऊपर दिनदहाड़े हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। आशीष उर्फ चिघडू चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद सिरकोनी बाजार तिराहे से गिरफ्तार कर लिया था। उसके पिता को बृहस्पतिवार को इजरी तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ग्रामीण घटना के दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें