फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ग्रामीणों ने जर्जर सड़क पर धान रोपकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सुजानगंज--- सड़क पर धान लगा कर विरोध करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सुजानगंज। कुतुबपुर गांव से होकर गुजरने वाले छिमियां-हरिपुर संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। सड़क पर बने गड्ढों में जलभराव होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई करके नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र दिया गया। अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। डॉ. विजय चौबे, रामबहाल यादव, बृजेश विश्वकर्मा आदि ने बताया कि इस सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कार्य जिला पंचायत निधि से लगभग पांच साल पहले पूरा कराया गया था। इसके बाद से सड़क की मरम्मत नहीं हुई। जिला पंचायत सदस्य अनीता यादव ने बताया कि सड़क के निर्माण व मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया, स्वीकृति मिलने पर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। विरोध प्रदर्शन में हीरालाल यादव, अवधेश यादव, राजकुमार चौबे, सनी गौड़ आदि ग्रामीण रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें